Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, पहला मुकाबला 26 मई को

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बहुप्रतीक्षित मैत्री श्रृंखला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह दौरा आगामी एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।श्रृंखला का पहला मुकाबला 26 मई को पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

25 May 2026

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, पहला मुकाबला 26 मई को

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बहुप्रतीक्षित मैत्री श्रृंखला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह दौरा आगामी एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।श्रृंखला का पहला मुकाबला 26 मई को पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस साल की शुरुआत में अर्जेंटीना दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ भारत ने चार मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर की थी। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी कर अपनी क्षमता का परिचय दिया था।

मुख्य कोच सजॉर्ड मारिजने की देखरेख में भारतीय टीम ने हाल के हफ्तों में साई बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में कड़ी तैयारी की। खिलाड़ियों ने सामरिक अभ्यास, पेनल्टी कॉर्नर संयोजन, फिटनेस और संरचनात्मक खेल पर विशेष ध्यान दिया।

टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने दौरे को लेकर हॉकी इंडिया के हवाले से कहा,“पूरी टीम इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है और यही चुनौती हमें इस समय चाहिए। पर्थ में होने वाला हर मुकाबला हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा,“हम ऑकलैंड में होने वाले नेशंस कप में आत्मविश्वास और सकारात्मक लय के साथ उतरना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया हमें हमारी सीमाओं तक चुनौती देगा और हम इस अवसर का उपयोग खुद को और मजबूत टीम बनाने के लिए करना चाहते हैं।”

22 सदस्यीय भारतीय टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। सोनम, हीना बानो और लालथांतलुआंगी जैसी युवा खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। एफआईएच विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद भारतीय टीम आठवें स्थान की ऑस्ट्रेलियाई टीम को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 26 मई को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

पहला मैच — 26 मई, शाम 5:00 बजे

दूसरा मैच — 27 मई, शाम 5:00 बजे

तीसरा मैच — 29 मई, सुबह 11:00 बजे

चौथा मैच — 30 मई, सुबह 11:00 बजे

भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर

सविता, बिचु देवी खारीबाम

डिफेंडर

निकी प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथांतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर

सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, नेहा, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग, सोनम

फॉरवर्ड

नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, अन्नू, इशिका, हीना बानो, ऋतुजा दादासो पिसाल।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, पहला मु
भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बहुप्रतीक्षित मैत्री श्रृंखला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह दौरा आगामी एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News